जबलपुर: जब बेटे के पास नहीं थे माँ के अंतिम संस्कार के लिए पैसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानें

जबलपुर: जब बेटे के पास नहीं थे माँ के अंतिम संस्कार के लिए पैसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानें

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में एक बेटे के सामने उस समय भारी विडंबना आ गई, जब उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी मां का अंतिम संस्कार करवा सके लिहाजा वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृत मां को छोड़कर गायब हो गया। कुछ देर बाद एक सामाजिक संगठन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर वापस आए और फिर विधि-विधान से मृतिका का अंतिम संस्कार करवाया गया। जानकारी के मुताबिक संजीवनी नगर में रहने वाले पवन शुक्ला की मां उमा शुक्ला का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया बेटे पवन शुक्ला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी वृद्ध मां का अंतिम संस्कार करवा सके यही वजह थी कि वह अपनी मां को छोड़कर मेडिकल से गायब हो गया।

यह भी पढ़े… Vivo T2 के लॉन्च होने की तारीख टली, आज नहीं अब इस होगा स्मार्टफोन लॉन्च

इधर कुछ सामाजिक संगठनों को जब इस पूरे मामले की जानकारी लगी दो वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉक्टर से पूछा तब डॉक्टर ने बताया कि पवन नाम के व्यक्ति ने महिला को भर्ती करवाया था कुछ दिन वह साथ में भी रहा लेकिन मौत होने के बाद वह गायब हो गया है, डॉक्टरों के बताने पर पवन शुक्ला को खोज कर लाया गया और फिर उसके द्वारा मां का अंतिम संस्कार करवाया गया, पवन शुक्ला ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे और मां की मौत हो गई इसलिए वह पैसों का इंतजाम करने चला गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews