Jabalpur News : मेरे बाद सोनू का ध्यान रखना, इतना बोलकर युवक ने किया मोबाइल बंद और नदी में लगा दी छलांग !

Jabalpur News : मेरे बाद सोनू का ध्यान रखना, इतना बोलकर युवक ने किया मोबाइल बंद और नदी में लगा दी छलांग !

जबलपुर, संदीप कुमार। मैं अभी नर्मदा नदी के तिलवारा पुल के पास आया हूं और यहां से छलांग लगाने वाला हूं, मेरे बाद मेरे बेटे सोनू का ध्यान रखना और खुशी से रहना, इतना बोलने के बाद युवक ने अपना मोबाइल बंद किया और तिलवाराघाट के नए पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद से युवक को बहार निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें…मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, ऐसे करें चेक

जानकारी के मुताबिक युवक निलेश ठाकुर मांडवा बस्ती का रहने वाला था। मंडवा बस्ती में रहने वाले निलेश ठाकुर ने तिलवारा के नए पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि आखिर नीलेश ने आत्महत्या क्यों की।

तिलवारा थाना पुलिस के मुताबिक मृतक के छोटे भाई ने सूचना दी कि उसका भाई ब्रजमोहन नगर मांडवा गोरखपुर निवासी है। और बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गया था। तिलवारा पुल के पास पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया कि वह आत्महत्या कर रहा है। इतना कहने के बाद उसने मोबाइल बंद किया और छलांग लगा दी। मृतक की मोटरसाइकिल भी तिलवारा पुल के पास पुलिस को मिली है।

यह भी पढ़ें… कर्नाटक के राज्यपाल पहुंचे इंदौर, पूर्व राज्यसभा सांसद के घर पर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews