जबलपुर- गुटखे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

murder

जबलपुर, संदीप कुमार। 20 साल के एक युवक को गुटखा देने से इनकार करना इतना भारी पड़ा कि आवेश में आकर तीन युवकों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पास रखा गुटखा देने से मना कर दिया था। लेकिन आरोपियों ने जबरन ही उससे गुटखा छीना और खा लिया, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या कर दी।

जबलपुर- पुल के ऊपर चढ़ा पानी, लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोरा बाजार थाना पुलिस
सिद्धनगर घाट के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। इस सूचना पर थाना प्रभारी गोराबजार सहदेव साहू मौके पर अपनी टीम के साथ पहुँचे। मृतक की शिनाख्त सिद्धनगर भीटा निवासी रवि गोंड़ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सिद्धनगर से राज खान की मोटर सायकल से मृतक दुर्गा प्रसाद बैगा एवं रोहित गोंड़ निवासी सालीवाड़ा के साथ सालीवाड़ा राज खान के पास गये थे, जहां से तीनों लोग घुघरी होते हुये वापस अपने घर सिद्धनगर आ रहे थे। तभी रास्ते में तीन लड़के मोटर सायकल लिये हुये आए, लड़कों की उम्र 30-35 वर्ष रही होगी।  रास्ते में उन्होंने रोककर माचिस गुटखा माँगा जिस पर दुर्गाप्रसाद बैगा ने मना किया तो उसकी जेब से गुटखा निकाल लिया जिस पर विवाद हो गया। इसपर आरोपीयो ने चाकू निकालकर दुर्गाप्रसाद बैगा पर हमला कर दिया, चाकू दुर्गाप्रसाद के सीने, पेट, कंधे के पास मारकर आरोपी भाग गए।

एएसपी पहुँचे घटनास्थल पर, शुरू हुई जाँच
20 साल के युवक की हत्या की सूचना के बाद asp गोपाल खाण्डेल, csp भावना मरावी एफ.एस.एल. टीम के साथ मौके पर पहुँचे और कार्यवाही करने के बाद शव को पीएम के लिए मेडिकल भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews