Jabalpur News : महंगे शौक ने नाबालिगों को पहुंचाया जेल, ATM लूटने की थी प्लानिंग

JABALPUR

जबलपुर, संदीप कुमार। कम उम्र में ही महंगे शौक यह पालना भी मुसीबत का सबब बन सकता है ।ताजा मामला  जबलपुर (Jabalpur) के रानी थाना अंतर्गत शोभापुर से सामने आया है। यहां आधार ताल और गोहलपुर में रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने अपने महंगे शौक के लिए एटीएम (ATM) लूटने की प्लान बनाया पर यह लो अपने प्लान में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए और आखिरकार पुलिस (Jabalpur Police) गिरफ्त में आ गए।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की दबिश से हड़कंप

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) शोभापुर फाटक पुल के पास एटीएम तोड़कर लूटने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग है। पकड़े गए आरोपी में एक के पिता सैलून (Salon)की दुकान चलाते हैं जबकि दूसरे आरोपी के पिता जेल प्रहरी (Jail guard) है।मनीष कोष्टा उम्र 37 वर्ष निवासी दमोहनाका ने रांझी थाने में शिकायत की थी कि वह ओरिएंट सर्विस कम्पनी (Orient Service Company) में सुपर वाईजर है ।

जबलपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शोभापुर फाटक पुल के पास एटीएम मशीन लगी है जिसमें गार्ड महेन्द्र नामदेव जो रात लगभग 10 बजे से सुवह 6 बजे तक रहता है। जिसने रात में उसे बताया कि मेरी तबियत अचानक खराब हो गयी है इलाज के लिये जा रहा हूँ। सुबह उसे पता चला कि एटीएम मशीन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की गयी है, उसने जाकर एटीएम की मशीन देखी। दरम्यिानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़े… Employment : 7 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्लान तैयार, CM ने दिए यह निर्देश

एटीएम मशीन में लूट की घटना के बाद तुरंत ही राज्य पुलिस सक्रिय हुई और आखिरकार उसने 24 घंटे के अंतराल में ही दो नाबालिग लड़कों को एटीएम मशीन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपियों में से एक के पिता सैलून की दुकान चलाते हैं जबकि दूसरे नाबालिग के पिता सिवनी जेल में प्रहरी के पदस्थ में नियुक्त है।

पुलिस ने सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाले जिसके बाद मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर संदेही 11वीं में पढने वाले दो 17 वर्षिय किशोरों को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ की तो दोनों किशोंरो नें अपने शौक को पूरा करने के लिये योजना बनाकर एटीएम से पैसे चुराने के उद्देश्य से एटीएम में गेती फावड़ा से तोड़फोड करना स्वीकार किया,पुलिस ने झाड़ियों में मिले औजार भी आरोपियों की निशादेही पर शोभापुर अंडर ब्रिज के पास से बरामद कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews