जगतगुरु स्वामी श्यामादेवाचार्य का कोरोना से निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

जगतगुरु स्वामी श्यामादेवाचार्य का कोरोना से निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर, संदीप कुमार। कुंभ नगरी हरिद्वार में भागवत कथा करने गए जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्यामादेवाचार्य कोरोना से संक्रमित हो गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था इसी बीच उनके शरीर मे गंभीर संक्रमण फैल गया जिसके चलते शुक्रवार रात उनका देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से लौटने के बाद उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे और जांच के बाद पाया गया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। लिहाजा उन्हें इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ये भी देखिये – अशोकनगर में लोगों को घरों में रखने के लिए एक बार फिर प्रशासन सड़कों पर

हरिद्वार से लौटने के बाद हुए संक्रमित
जानकारी के मुताबिक जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्यामादेवाचार्य कुछ दिन पहले भागवत कथा करने के लिए कुंभ नगरी हरिद्वार गए हुए थे, जहाँ लगातार संक्रमण फैलने के कारण एहतियात बरतते हुए वह वहां से वापस जबलपुर लौट आए। कोरोना वायरस के लक्षण पाने के बाद वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए, जहाँ उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया।

सनातन धर्म नही कोरोना गाइडलाइन से होगा अंतिम संस्कार
महासंतों का अंतिम संस्कार हमेशा से ही सनातन धर्म के अनुसार से होता आ रहा है, पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए जगतगुरु स्वामी श्यामदेवाचार्य महाराज का अंतिम संस्कार सनातन धर्म के मुताबिक न होकर कोरोना गाइडलाइन से शनिवार को होगा। स्वामी श्यामदेवाचार्य के अचानक देवलोकगमन से उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews