
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दो पिस्टल के साथ दबोचा। इन चोरों के पास से पुलिस को 13 लाख के जेवर बरामद हुए है, इसके साथ ही दो पिस्टल भी बरामद की है, आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुराए थे। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक में दो पिस्टल रखे हैं। मौके पर ही दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे।
यह भी पढ़े.. जबलपुर : कृष्णमूर्ति मिश्र होंगे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए रजिस्ट्रार
आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी भागवत उर्फ गुड्डू चौधरी उम्र निवासी कटंगी और यासीन उर्फ आशू अली उम्र निवासी सूपाताल से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह साथी हनुमत दहिया उम्र (50) निवासी संजीवनी नगर के साथ मिलकर सूने मकानों की रेकी कर घरों के ताले तोड़कर घटना को अंजाम देते थे।तीनों आरोपियों के पास से 2 नग फायर आर्म्स कट्टा,एक पिस्टल, एक बाइक के साथ ही 13 लाख के कीमती जेवर में 165 ग्राम सोना और 5 किलो 130 ग्राम चांदी के कीमती जेवर मिले हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है पुलिस को उम्मीद है कि इनसे और चोरियों का खुलासा हो सकता है।
