Jabalpur News: पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त कार्रवाई, 2 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार

Jabalpur News: पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त कार्रवाई, 2 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर जिले की माढोताल, हनुमानताल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, मोबाइल के जरिए IPL 2023 में गुजरात और पंजाब के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगवा रहे दो सटोरियों और सट्टा खेलते हुए 1 सटोरिए को गिरफ्तार कर लिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

नगद समेत मोबाइल

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम समर वर्मा ने बताया कि ग्रीन सिटी में स्विफ्ट कार में घूम-घूमकर गुजरात और पंजाब के बीच चल रहे IPL मैच में सट्टा खिलवा रहे विक्रांत, नितिन ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 हजार 500 रूपये नगद और विभिन्न कम्पनियों के 6 मोबाइल, लाखों रुपयों की लगाई- खाई बाजी के हिसाब लिखी एक कॉपी, स्विफ्ट कार समेत आरोपी नितिन ठाकुर के कब्जे से 3,500 रूपये, एमआई कम्पनी का मोबाइल जब्त किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”817858872″]

आरोपी हैं शातिर

वहीं, एएसपी समर वर्मा ने बताया कि आरोपी इतने शातिर थे कि कार में बैठकर ही सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को शक ना हों इसके लिए ये लोग एक स्थान पर ना खड़े होकर यहां-वहां चलते रहते थे। पुलिस के विक्रांत इससे पहले भी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews