Jabalpur News: जूनियर डॉक्टरों पर हमला, चाकू से किए कई वार, पांचों आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: जूनियर डॉक्टरों पर हमला, चाकू से किए कई वार, पांचों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज  (Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur) के हॉस्टल नंबर 1 में अध्ययनरत जूनियर डॉक्टरों के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी गौर के रहने वाले हैं, जिन्होंने  गाली गलौज पर हुए विवाद के चलते जूनियर डॉक्टरों पर चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था।

यह भी पढ़े… MP Corona Update : 5 दिन में 57 केस, आज फिर 16 पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता

जूड़ा मुकेश छावड़ा ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में इंटरशिप कर रहा है। शुक्रवार रात दोस्तों के साथ जब गणेशजी की मूर्ति बिठाने के लिये हास्टल नम्बर 3 से मूर्ति लेकर हास्टल नम्बर 1 की तरफ जा रहा था।  जैसे ही हास्टल नम्बर 1 के सामने मेन रोड पर पहुचे तभी कुछ अज्ञात लड़के आये और हमारे साथ गाली गलौज करने लगे। जूड़ा ने गालियां देने से मना किया मारपीट करने लगे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।  मुकेश पर हुए हमले के बाद साथी प्रकाश, हरफूल चौधरी, अनवेश प्रताप सिंह ने बीच बचाव किया। इस घटना में चार जूड़ा घायल हुए थे।

यह भी पढ़े..MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस (Jabalpur Police) ने संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए मुख्य आरोपी अजय पटेल उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी दुर्गेश पटेल उम्र 19 वर्ष, दीपक पटेल उम्र 20 वर्ष, अभिषेक भारती उम्र 20 वर्ष एवं एक 17 वर्षीय किशोर सभी निवासी टेमरभीटा थाना गोराबाजार के नाम बताए जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews