जबलपुर में कैलाश विजयवर्गीय बोले- नकुलनाथ और कमलनाथ से कोई फर्क नहीं पड़ता

kailash

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। नकुलनाथ,कमलनाथ और CAA सहित लोक सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट जीतने के साथ देशभर में चार सौ से ज्यादा सीटें भी जीतेंगे। साथ ही भाजपा ने चार सौ सीट जीतने का का संकल्प लिया।

प्रदेश की सभी सीट पर होगा कब्ज़ा

आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला जाने के लिए जबलपुर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की चार सौ सीट जीतने का संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रदेश की सभी 29 सीटों के साथ देश में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का काम करेगी। कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा लोकसभा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नकुल नाथ चुनाव लड़े या फिर कमलनाथ उससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकिट दे रही है। जो करोड़पति है।

देश में लागू हुए सिटीजन अमेंडमेंट बिल यानी CAA लागू करने को कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का साहसिक निर्णय बताया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”922844719″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews