कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, पत्थर से फोड़ा माँ का सिर

कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, पत्थर से फोड़ा माँ का सिर

जबलपुर, संदीप कुमार। कहते है माँ का रिश्ता दुनिया में सबसे ऊंचा होता है, लेकिन संस्कारधानी जबलपुर में आज एक कलियुगी बेटे ने इस रिश्ते की मयार्दा को तार-तार कर दिया। मामूली बात पर बेटे ने माँ का सिर पत्थर से फोड़ दिया और घायल हालात में छोड़ कर फरार हो गया।

माँ को होश आया तब थाने पहुँचकर लिखवाई अपने लाडले की करतूत
जानकारी के अनुसार कंचनपुर भट्टा मोहल्ला निवासी दिलीप चौबे ने अपनी माँ उमा चौबे पर आंगन में पड़े पत्थर से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। जब मां को होश आया तो उन्होने थाने पहुंचकर अपने बेटे की करतूत पुलिस को बताई।

खाना मांगने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने फोड़ दिया माँ का सिर
थाना अधारताल अंतर्गत भट्टा मौहल्ला निवासी उमा चौबे ने थाने के रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा दिलीप चौबे आवारा किस्म का है, कोई काम धंधा नहीं करता है। हर समय उससे विवाद करता रहता हैं। आड दोपहर को वह घर आया और कहने लगा कि खाना दो तो माँ ने कहा कि खाना वहीं रखा है, निकालकर खा लो। इसी बात पर बेटा दिलीप उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लड़के ने आंगन में पड़े पत्थर से मां पर हमला कर दिया जिसमें महिला के सिर में चोट आई है। बेटे ने मां को जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गया। बाद में उमा चौबे की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews