
Khelo India Youth Games (KIYG)
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज से आगाज हो गया है जो कि रानीताल स्टेडियम में आयोजित किया गया है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस खेल में खो-खो, तीरंदाजी, तलबारबाजी और साइक्लिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें देशभर के अनेक राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, आन्ध्रप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान संस्कारधानी द्वारा मेजबानी की गई। इस प्रतियोगिता में 18 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खो- खो से हुई शुरूआत
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत खो- खो से हुई। खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं का यहां खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों और खिलाडियों के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर काउंटर बनाये गये हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिये संभागायुक्त बी चन्द्रशेखर, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत की सीईओ सलोनी सिडाना रोज सुबह-शाम तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
11 फरवरी तक चलेगा खेल
यह आयोजन जबलपुर में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होगें। खिलाडियों के स्वागत में जगह- जगह अलग पोस्टर बैनर लगाये गये हैं। इसके साथ स्कूलों, कॉलेजों में खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”794043749″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

