Jabalpur News: जाने आखिर क्यों अचानक गोलबाजार पहुँचे कलेक्टर

Jabalpur News: जाने आखिर क्यों अचानक गोलबाजार पहुँचे कलेक्टर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर का नाम स्मार्ट सिटी के लिस्ट में आते ही, जबलपुर की कायाकल्प का कार्य निर्माण चालू है। लेकिन जबलपुर में निर्माणाधीन काम जो चल रहे है उसमे तेजी क्यों नहीं है? क्यों नहीं यह प्रोजेक्ट गति पकड़ रही है? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब ढूढ़ने के लिए जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी आज अचानक ही गोलबाजार पहुँच गए। यहाँ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये सड़क निर्माण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये।

स्व सहायता समूहों को आज सीएम शिवराज देंगे 300 करोड़ की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

कलेक्टर ने गोलबाजार क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को इस ओर अधिक ध्यान देने की हिदायत दी, इसके पहले कलेक्टर ने गोहलपुर क्षेत्र का भ्रमण भी किया और वहां पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। ग्वारीघाट में नर्मदा जयंती मनाई जाएगी, इसलिए वहां भी व्यवस्थाओं को उस अनुसार बनाया जा रहा है। इसका जायजा भी कलेक्टर ने ग्वारीघाट पहुँचकर लिया। इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ एवं सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews