Jabalpur News : कोर्ट के सामने वकील को सरेआम मारी गोली, मची अफरा-तफरी

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के सिहोरा सिविल कोर्ट में आज शाम एक वकील को गोली मार दी गई। इस वारदात में वकील को पेट के नीचे गोली लगी है। आनन-फानन में स्थाई लोग वकील (Lawyer)को लेकर पहले से होरा सिविल अस्पताल और उसके बाद फिर जबलपुर (Jabalpur)  के एक निजी अस्पताल(Private Hospital) में पहुंचे जहां वकील का इलाज जारी है। इधर वकील पर हुए हमले को लेकर अन्य साथी वकीलों में भारी आक्रोश आ गया है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- सरकार के इस कदम से युवाओं को मिलेगा रोजगार

जानकारी के मुताबिक, वकील सूर्यभान सिंह जब कोर्ट से बाहर निकल कर आ रहे थे तभी सिविल कोर्ट के पुराने गेट पर अचानक ही उनके सामने दो युवक आए और दनादन उन पर फायरिंग कर दी गोली वकील सूर्यभान सिंह के पेट के नीचे लगी है, इधर वारदात को अंजाम देने के बाद जहां मौके से आरोपी फरार हो गए वहीं घायल वकील सूर्यभान सिंह को जबलपुर (Jabalpur) के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, प्रथम दृष्टया आरोपियों के नाम सुशील सिंह और राहुल सिंह सामने आ रहे हैं।

रेत तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है मामला
जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को रेत के वर्चस्व को लेकर उजयर सिंह ने विकास राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हम आपको बता दें कि घायल सूर्यभान सिंह आरोपी उजियार सिंह का बेटा है। इस घटना के बाद अब यह बात सामने आ रही है कि संभवत विकास राजपूत की हत्या को लेकर ही होशियार सिंह के बेटे वकील सूर्यभान सिंह पर गोली दागी गई है।

यह भी पढ़े… BJP-अब जल्द होगी निगम मंडलों में ताजपोशी, इन लोगों को मिल सकता है मौका

फिलहाल पुलिस सूर्यभान सिंह का बयान लेने के बाद ही यह बता सकेगी कि आखिर इस पूरे घटनाक्रम की वजह क्या है।हाल ही के दोनों में देखा गया है कि मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में रेत को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हो रही है इस लड़ाई में राजनीतिक पार्टियों का भी दखल देखा जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews