बरगी हिल्स पर तेंदुए की दस्तक कायम, वन चौकी पर बंधी बकरी को बनाया शिकार

बरगी हिल्स पर तेंदुए की दस्तक कायम, वन चौकी पर बंधी बकरी को बनाया शिकार

जबलपुर। संदीप कुमार। रामपुर-जलपरी से नयागांव-बरगी हिल्स की पहाड़ी पर तेंदुआ की दस्तक बनी हुई है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.15 बजे नयागांव मार्ग पर वन विभाग की चौकी पर बंधी बकरी को तेंदुए ने शिकार बना लिया है।

चौकी पर थे मजदूर-
ऐसा बताया जा रहा है कि चौकी पर करीब आधा दर्जन मजदूर मौजूद थे, जो सो रहे थे। रात को जैसे ही शोर हुआ, उन्हें समझते देर नहीं लगी। ऐसा बताया जाता है कि करीब 10 मिनिट की जद्दोजहद के बाद तेंदुआ बकरी को लेकर पहाड़ी की ओर निकल गया।

सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने तेंदुए के पगमार्क आदि देखे हैं, ऐसा बताया जा रहा है कि तेंदुआ के पैरों के निशान मिले हैं, जिस जगह बकरी बंधी थी, वहां रस्सी टूटी हुई है।

6 पिंजरे, 8 कैमरे लगाए हैं-
गौरतलब है कि पहाड़ी पर पिछले करीब तीन माह से तेंदुआ की दस्तक बनी हुई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि यहां दो शावक भी साथ में हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने दिसंबर माह में छह पिंजरे लगाए थे, साथ निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब आठ कैमरे भी लगाए हैं।

कान्हा से आए थे एक्सपर्ट-
नयागांव सोसायटी के लोगों ने पिछले माह दिसंबर में तेंदुआ को दूरबीन से देखा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद कान्हा से एक्सपर्ट की टीम भी आई थी, जिन्होंने पिंजरे आदि लगवाए थे। तमाम कवायद के बाद तेंदुआ पकड़ा में नहीं आ रहा है।

यहां भी मिले थे पगमार्क-
तेंदुए की दस्तक पहाड़ी पर अलग-अलग स्थानों पर मिली है। बरगी हिल्स स्थिट आईटी टैक्नो पार्क, नयागांव पहाड़ी, ठाकुरताल सहित जलपरी तालाब के पीछे गणेश मंदिर के पास तेंदुए के पैरों के निशान मिल चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews