जबलपुर: खमरिया के एन-टाइप इलाके में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में दहशत, वन विभाग ने की ये अपील

जबलपुर के खमरिया के एन-टाइप इलाके में गुरुद्वारे की बाउंड्री वॉल पर तेंदुआ नजर आया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से उसे जल्द सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
panther

जबलपुर में तेंदुए की दहशत अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहरी क्षेत्रों तक पहुंच गई है। जिले में तेंदुओं की संख्या 35 के पार पहुंचने के बाद अब ये जंगली जानवर जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर शहर की ओर रुख कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बता दें कि खमरिया थाना क्षेत्र के एन-टाइप इलाके के पास स्थित गुरुद्वारे की बाउंड्री वॉल पर एक तेंदुआ बैठा हुआ नजर आया। स्थानीय लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है।

तेंदुए की दहशत के बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से खमरिया और आसपास के क्षेत्र में लगातार एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है। गुरुद्वारे के पास ही वर्धाघाट और रिठौरी का जंगल स्थित है जहां पिछले कुछ समय से तेंदुओं की आवाजाही देखी जा रही है। माना जा रहा है कि जंगल और ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर अब तेंदुए रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

गुरुद्वारे की बाउंड्री वॉल पर बैठा दिखा तेंदुआ

उन्होंने आगे कहा कि शनिवार रात कुछ लोग गुरुद्वारे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक बाउंड्री वॉल पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। जिसके बाद तत्काल ही लोगों ने तुरंत उसका वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।

DFO स्थानीय लोगों से की यह अपील

वन मंडल अधिकारी (DFO) पुनीत सोनकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए तेंदुए के वीडियो के बाद जानकारी सामने आई है। जिसके बाद वन विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया है और लगातार तेंदुए की सर्चिंग की जा रही है। वहीं अधिकारी ने आसपास के स्थानीय लोगों से अपील की है कि देर रात तक बाहर न निकले और अगर कहीं भी तेंदुआ दिखता है तो तत्काल ही वन विभाग को इसकी सूचना दें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews