हाइवा में पकड़ी गई शराब, पंचायत चुनाव के पहले अवैध कारोबारियों द्वारा शराब स्टाक करना शुरू

हाइवा में पकड़ी गई शराब, पंचायत चुनाव के पहले अवैध कारोबारियों द्वारा शराब स्टाक करना शुरू

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में आबकारी की टीम ने हाइवा पकड़ा है, इस हाइवा में शराब भरी हुई थी, माना जा रहा है, कि पंचायत चुनाव के पहले अवैध कारोबारियों द्वारा शराब स्टाक करना शुरु कर दिया गया है और यह शराब इसी मकसद से किसी स्थान पर पहुंचाई जा रही थी, लेकिन आबकारी विभाग के हत्थे चढ़ गई, आबकारी की टीम ने शहपुरा रोड पर इस हाइवा को रोककर करीब पांच लाख रुपए की शराब बरामद की है, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर आबकारी टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े.. UP चुनाव : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से करेंगे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत

आबकारी विभाग को सूचना मिली कि नरसिंहपुर के खमदेही से एक हाईवा में करीब पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब लोड करके जबलपुर के लिए रवाना की गई, मुखबिर से इस बात की खबर मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने शहपुरा रोड पर घेराबंदी कर दी, जैसे ही हाईवा क्रमांक यूपी 77 टी 7437 देर रात 3.45 बजे के लगभग पहुंचा तो उसे रोककर जांच की गई तो करीब 90 पेटी शराब बरामद की गई,  हर पेटी में 50 बॉटल शराब रखी रखी थी, उक्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए के करीब है, शराब की बॉटलों में नरसिंहपुर जिले का बैच नम्बर डाला गया था, आबकारी विभाग की टीम द्वारा चालक जालिमसिंह निवासी तारादेही खमरिया शिवनगर  जिला दमोह व परिचालक गणेशसिंह से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews