
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया कल 20 मार्च से शुरू हो गई, जिन पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान होना हैं वहां नामांकन फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर पहुंचे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जबलपुर में बिताये पुराने दिन याद किये, सीएम ने दावा किया कि पीएम मोदी के विकास और देश को मजबूत करने की नीति को देश पसंद करता है इसलिए देश की जनता मोदी जी के साथ है, उन्होंने दावा किया कि इस बार हम पूरी 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेंगे।
सीएम का दावा MP की सभी 29 सीटें BJP जीतेगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो टारगेट लेकर हम चल रहे हैं उसे लगातार पूरा भी कर रहे हैं। मोहन यादव ने कहा कि 2014 में हमने 27 सीट जीती, 2019 में हमने 28 सीट और अब 2024 में हम मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट जीतकर कांग्रेस का क्लीन स्वीप कर देंगे।
मोदी लहर में नहीं मिल रहे कांग्रेस को प्रत्याशी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी ने मध्य प्रदेश में बहुत पहले ही सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी लेकिन कांग्रेस की हालत बहुत ही खराब है। छोटे लोकसभा क्षेत्र तो छोड़ दिया जाए उन्हें तो महानगरों में भी कोई ढंग का प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। मोदी लहर को देखते हुए उनके नेता चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”925723875″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

