Lokayukta Action : जबलपुर संभाग आयुक्त दफ्तर का क्लर्क 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Action : जबलपुर संभाग आयुक्त दफ्तर का क्लर्क 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Police Jabalpur Action :  जबलपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 20,000/-  रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक ग्रेड- 3 के पद पर पदस्थ महेंद्र कुमार मिश्रा ने जबलपुर निवासी अभिषेक पाठक से उसकी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद आज लोकायुक्त की टीम ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक अभिषेक कुमार पाठक ने एसपी लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि संभाग आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त संभाग आयुक्त के पास पदस्थ सहायक ग्रेड – 3 महेंद्र कुमार मिश्रा ने उनसे जमीन संबंधी मामले में रिश्वत की मांग की है।

फरियादी अभिषेक के मुताबिक उनकी भाभी यानि उनके बड़े भाई अजय कुमार पाठक की पत्नी के नाम चौकीताल भडपुरा में एक मकान है। अवैध अतिक्रमण के संबंध में इसका मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। इस केस की अपील पर स्टे के लिए अभिषेक कुमार पाठक ने अतिरिक्त संभाग आयुक्त की कोर्ट में आवेदन दिया था। क्लर्क मिश्रा ने आवेदन को देखने के बाद स्टे दिलाने के बदले 25,000/- रुपए रिश्वत की मांग की थी लेकिन इनके बीच सौदा 20,000/- रुपए में तय हो गया।

सौदा तय होने के बाद अभिषेक ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की, शिकायत की जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होते ही लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क महेंद्र कुमार मिश्रा को ट्रेप करने की प्लानिंग की, तय समय पर अभिषेक रिश्वत की राशि लेकर क्लर्क के पास गया और उसके रिश्वत देते ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews