
Jabalpur High Court
जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पदस्थ अतिरिक्त महाधिवक्ता आर.के वर्मा ने आज निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपना इस्तीफा महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को सौंपा है, बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के वर्मा ने अपनी निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़े.. जब राज्यपाल ने दिल खोलकर की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आर.के वर्मा एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जिन्होंने कि राज्य सरकार की तरफ से पैरवी करते हुए कई मामलों में जिरह की थी, इससे पहले अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था, ऐसे में अब जबकि आर.के. वर्मा और पुष्पेंद्र यादव ने अपना इस्तीफा दे दिया है तो अब जबलपुर हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के 2 पद रिक्त हो गए हैं।
लेखक के बारे में
