मध्यप्रदेश : जबलपुर सहित अन्य स्टेशन पर लगेगी वाटर वेडिंग मशीनें

Summer Season Special train

Summer Season Special

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर रेल में सफर के दौरान यात्रियों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ता है, लेकिन अब जबलपुर सहित मण्डल के अन्य रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को पीने का पानी सस्ता मिलेगा। जबलपुर रेल मंडल, जबलपुर समेत 12 रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा वाटर वेडिंग मशीनें लगाने जा रहा है। हालांकि इन मशीनों का संचालन और रखरखाव आइआरसीटीसी नहीं बल्कि रेलवे खुद करेगा। इनका संचालन करने के लिए वह निजी संस्थानों को जिम्मेदारी देगा, जिसकी तैयारी मंडल का कमर्शियल विभाग कर रहा है। मण्डल जबलपुर, कटनी, कटनी साउथ, मुडवारा, दमोह, सागर, मैहर, सतना, रीवा, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा स्टेशन में यह मशीनें लगाएगा।

यह भी पढ़ें…. काली पोस्टर विवाद : नहीं थम रहा विवाद, निर्देशक लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

मध्यप्रदेश के और भी कई स्टेशन पर यह मशीन लगाई गई है और अ जबलपुर सहित आस पास के रेल्वे स्टेशन में यह मशीने लगाई जा रही है। हालांकि आइआरसीटीसी की बजाए जबलपुर मंडल खुद वाटर वेडिंग मशीनें लगाने जा रहा है। मंडल ने लगभग 50 से ज्यादा वाटर वेंडिंग मशीनें खरीद भी ली है। इनका संचालन निजी कंपनियों को दिया जाएगा।  इन मशीनों से आधा लीटर से लेकर पांच लीटर पानी दिया जाएगा, जो लगभग 2 रुपये से लेकर 20 और 30 रुपये तक होगा। गौरतलब है कि ट्रेन में लंबे सफर के दौरान अक्सर पीने के पानी की दिक्कत यात्रियों को झेलनी पड़ती है और महंगा पानी पीने के लिए खरीदना पड़ता है लेकिन अब यात्रियों को बेहद कम दाम में पानी उपलब्ध होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews