जबलपुर में एंटी इवेजन ब्यूरो स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर में एंटी इवेजन ब्यूरो स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर, संदीप कुमार। सोमवार को मेसर्स स्टेप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रामपुर, जबलपुर GSTIN 23AARCS3715L1Z0 फर्म पर एन्टी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की टीम द्वारा संयुक्त आयुक्त राज्य कर सुनील मिश्रा के मार्गदर्शन में छापामार कार्रवाई की गई।बताया जा रहा है कि फर्म द्वारा म.प्र.पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को माल एवं सेवा की सप्लाई की जाती थी, जिसमें फर्म द्वारा ट्रांसफार्मर, तार, केबल्स, विद्युत पोल, फीडर, मीटर आदि की सप्लाई और इंस्टालेशन तथा रिपेयर और मेंटेनेंस आदि के कार्य संपादित किये जाते थे। फर्म द्वारा M/s MPPKVVCL को अधिक राशि के माल और सेवा की सप्लाई की जाती थी, लेकिन अपने GSTR-3B रिटर्न्स में कम राशि की सप्लाई दर्शायी जाती थी। इस तरह जी एस टी टैक्स की चोरी की जा रही थी।

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा फर्म की प्रस्तुत रिटर्न्स तथा द्वारा M/s MPPKVVCL द्वारा प्रस्तुत रिटर्न्स की स्क्रूटिनी करने के पश्चात फर्म की जबलपुर स्थित रामपुर एवं रिछाई शाखा तथा शहडोल स्थित अतिरिक्त व्यवसाय स्थल पर छापे की कार्रवाई की गई। फर्म द्वारा तत्काल अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर रु 1.25 करोड़ की टैक्स राशि चालान से जमा की गयी। फर्म के स्टॉक एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण सर्च टीम द्वारा अभी भी किया जा रहा है। जांच पूर्ण होने पर कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच टीम में आर के ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, राजेश्वरी सर्राती,एस एम बागरी, अनूप भदौरिया, एस पी एस बघेल सम्मिलित थे।इसके साथ साथ एन्टी इवेजन ब्यूरो जबलपुर के विभिन दलों द्वारा विगत चार दिनों से आयरन एंड स्टील के चलित वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अभी तक 10 वाहनों पर लगभग रु 30 लाख की पेनाल्टी राशि आरोपित की गई हैं। एन्टी इवेजन ब्यूरो द्वारा जारी अभियान के तहत कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews