
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिले के बरगी थाना अंतर्गत ग्राम संगड़ा में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है। जिस व्यक्ति का नर कंकाल मिला है उसके बेटे ने लगभग तीन महीने पहले पुलिस में उनके गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी।
बरगी नगर चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बकरी चराने वाली महिला ने खेत की मेड के पास कंकाल पड़ा देखा है। सूचना मिलते ही बरगी नगर पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद कर पंचनामा बनाकर के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें – तस्कर प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 30 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी पर पहले से 22 मुकदमे
संगड़ा ग्राम के सरपंच मनोज झरिया ने बताया कि बकरी चराने वाली महिला ने खेत पर कंकाल होने की सूचना दी जिसके आधार पर बरगी नगर पुलिस के साथ कंकाल की शिनाख्त की जो ग्राम संगड़ा निवासी ओमकार पटेल उर्फ भूरा पटेल का निकला जिसकी उम्र 54 वर्ष थी। मृतक ओमकार पटेल के बेटे दीपक पटेल ने बताया कि 18 सितंबर 2021 को बरगी नगर चौकी में अपने पिता ओमकार पटेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 3 माह बाद कंकाल मिला है। ओमकार पटेल के कंकाल मिलने से पूरे संगड़ा ग्राम में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें – जिंदा डॉग को बेरहमी से काटने का मामला, एनिमल लवर टीम पहुँची डबरा के देहात थाने
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

