वर्ल्ड कप फीवर: टीम इंडिया को चीयर अप कर रहे ‘नन्हे क्रिकेटर’

mini-cricketers-cheering-team-India-in-jabalpur-

 जबलपुर| विश्व कप 2019 में भारत आज अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। भारत जहाँ आज देशवासियों को ईदी देने के लिए मैदान में उतरेगी तो वही साउथ अफ्रीका जो कि शुरुआत के दोनो मैच हार गई है वो आज अपनी पूरी ताकत के साथ भारत से मुकाबला करेगी। संस्कारधानी जबलपुर में भी भारत की जीत के लिए छोटे छोटे क्रिकेट खिलाड़ी हाथ मे बैट और पैर में पैड पहनकर भारत की जीत की कामना कर रहे है। 

शहर के रानीताल स्टेडियम में खेलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी मान रहे है कि भारत इस विश्व कप में सबसे मजबूत टीम है क्योकि जिस तरह से रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्रसिंह धोनी,हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में ओर जसप्रीत बुमराह,भुवनेश्वर कुमार, यजवेंद्र चहल गेंदबाजी में जबरदस्त फोम में है ऐसे में भारत जरूर साउथ अफ्रीका को हरा देगी।जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में आज सुबह से ही बच्चे क्रिकेट की ड्रेस पहनकर इंडिया की जीत के लिए चीयर अप कर रहे है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews