मंत्री बोले, ‘इससे बेहतर फैसला और कोई नही हो सकता था, सभी स्वागत करें’

मंत्री बोले, ‘इससे बेहतर फैसला और कोई नही हो सकता था, सभी स्वागत करें’

 जबलपुर| अयोध्या-बाबरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर में लोग इस फैसले का सम्मान कर रहे हैं|  मध्यप्रदेश के सामजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बहु प्रतिष्ठित बताया है। जबलपुर पहुँचे सामजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज जो फैसला दिया है उससे बेहतर कुछ नही हो सकता है और हमको इसका स्वागत भी करना चाहिए। 

सामजिक न्याय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर भी बने-मस्जिद भी बने पर साथ ही हमारा देश भी बेहतर बने इसी भावना के साथ सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है।आज सुप्रीम कोर्ट ने इस ऐताहासिक फैसले को एक अभिभावक के रूप में लेते हुए दिया है।जिस तरह से हको का बटवारा दो लोगो के बीच होता है। उसी तरह से सुप्रीम कोर्ट ने भी दो भागों में बटवारा किया है। मंत्री ने कहा सद्भावना,साम्प्रदायिकता, एकता,भाईचारा बना रहे आज के इस फैसले में सबका समावेश रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews