VIDEO: सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं को मनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

VIDEO: सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं को मनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

जबलपुर। संदीप कुमार शर्मा।

एनआरसी और सीएए के खिलाफ पिछले 15 दिनों से जबलपुर के रद्दी चौकी में धरने पर बैठी महिलाओं को धरना खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा है पर महिलाएं धरना खत्म करने को तैयार नहीं है। गुरुवार को भी धरने को खत्म करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्टर भरत यादव, एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

इसके बाद धरने पर बैठी महिलाओं और उनका सहयोग करने वाले पुरुष सदस्यों को क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन महिलाओं ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इधर विशेष समुदाय के नेता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एनआरसी और सीएए के ख़िलाफ़ चल रहे धरने को जारी रखने का आग्रह किया लेकिन कलेक्टर और एसपी ने उनकी बात मानने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। जिला प्रशासन बार-बार आग्रह कर रहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से इस धरने को समाप्त कर दिया जाए और उन्हें बल प्रयोग ना करना पड़े। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव की सूचना मिलने के बाद प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया भी धरना स्थल पर पहुंच गए। एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं और पुरुषों ने कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया हालांकि इसके बाद अभी भी धरना जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews