Jabalpur News : मंत्री रामखेलावन पटेल ने कांग्रेस को कहा डूबता जहाज, पीएम और सीएम के लिए कही ये बड़ी बात

Jabalpur News : मंत्री रामखेलावन पटेल ने कांग्रेस को कहा डूबता जहाज, पीएम और सीएम के लिए कही ये बड़ी बात

Jabalpur News : छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नंद कुमार साय ने आज जहां पार्टी को अलविदा कह दिया, बावजूद इसके भाजपा के नेता अब भी कांग्रेस पर तंज कसना नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी साल में नेताओं का एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करना जारी है।

मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने जबलपुर में आज फिर कांग्रेस को डूबता जहाज बता दिया, मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वही नंद कुमार साय के पार्टी छोड़ने पर मंत्री रामखेलावन पटेल ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

रामखेलावन पटेल ने मीडिया के सवाल पर कहा कि नंद कुमार साय ने पार्टी क्यों छोड़ी इस बारे में शीर्ष नेतृत्व ही जवाब दे सकता है, उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने की वजह उनसे ही पूछी जाए तो बेहतर होगा। कांग्रेस की जातिगत जनगणना की मांग पर मंत्री पटेल ने कहा कि, जनगणना करना शीर्ष नेतृत्व का काम है, कांग्रेस कुछ भी कहने पर उतारू रहती है।

शिवराज सरकार के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों पिछड़ा वर्ग से है और उनसे ज्यादा ओबीसी की चिंता कोई नहीं करता, ये बात जनता भी अच्छे से जानती है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews