कांग्रेस के इमोशनल कार्ड पर मंत्रीजी का कटाक्ष, कहा- “जीत का कोई तय फॉर्मूला नहीं”

गोपाल भार्गव

जबलपुर, संदीप कुमार। “उपचुनाव के परिप्रेक्ष्य में किसी बड़े नेता के वारिस को ही टिकिट देने पर जीत मिले, यह फॉर्मूला काम करे जरूरी नहीं” यह कहना है प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का। प्रदेश की 4 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा टिकिट वितरण को लेकर खेले जा रहे इमोशनल कार्ड पर मंत्री गोपाल भार्गव ने ये कटाक्ष किया। उनका कहना था कि ऐसे कई उदाहरण रहे हैं जिसमें यह देखा गया कि जब जब भी किसी बड़े नेता के या फिर विजयी रहे प्रत्याशी के वारिसों को उपचुनाव में टिकिट दी गई तो हार का भी सामना करना पड़ा है, इसका ताजा उदाहरण आगर मालवा में भी देखने को मिला है।

MP School: स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश जारी, 26 जुलाई से लगेंगी कक्षाएं

दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने जिले की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री भार्गव ने बताया कि बतौर प्रभारी मंत्री यह उनकी पहली बैठक थी जिसमें जिले के तमाम मसलों को उन्होंने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुना है। बहरहाल इस बैठक के दौरान कई प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों को अनुमति दी गई है। इसके साथ ही यह व्यवस्था बनाई गई है कि तमाम जिले के जनप्रतिनिधि अपनी समस्याओं को लिखित रूप से उन्हें देंगे जिसके निराकरण को शासन स्तर पर जल्द से जल्द कराएंगे। समीक्षा बैठक के साथ-साथ मंत्री भार्गव ने डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस कमेटी की भी बैठक ली और कोरोना की तीसरी लहर को लेकर इंतजामों को जाना।

[dgv_vimeo_video id=”578560643″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews