Jabalpur News: बदमाशों ने युवक को अगवा कर बनाया बंधक, बेरहमी से की पिटाई, जानें पूरा मामला

indore crime news

Jabalpur News : जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने रविवार की रात एक युवक को अगवा किया। जिसके बाद उसे अधारताल ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर उसे सोमवार की सुबह तक बेरहमी से पीटते रहे और फिर घायल अवस्था में युवक को छोड़कर वहां से फरार हो गए। युवक ने किसी तरह युवक अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायल हालत में उसे लेकर अधारताल थाने पहुंचे, जहां बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है और ना ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। आरोपियों की गिरफ्तारी ना होंने के कारण पुलिस के खिलाफ परिवारवालों का आक्रोश बढ़ रहा है।

परिजनों ने कही ये बात

परिवारवालों का कहना है कि घायल सागर चौधरी को मुकेश चौधरी, पवन कुशवाहा और विवेक के साथ दो अन्य लोग बेलबाग क्षेत्र से जबरन गाड़ी में बैठाकर लें गए और अधारताल ले जाकर बेरहमी से मारपीट की है। परिवार वाले यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर यह मारपीट क्यों की गई। वहीं, पुलिस का रवैया देखकर उन्हें बेटे की जान की चिंता भी सता रही है। मां का कहना है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नही हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”870245521″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews