Jabalpur News: बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ की लूट, गोली मारकर डेढ़ लाख रुपए लेकर हुए फरार

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
loot

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, गोसलपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बुधवार की शाम 4 बजे एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर उससे डेढ़ लाख रुपए की लूट करते हुए दो बदमाश फरार हो गए। बाइक नकाबपोश थे और बाइक मे सवार होकर कर्मचारी का पीछा कर रहें थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी सत्यम रजक जैसे ही पंप से एसबीआई बैंक के लिए रुपए लेकर निकले तभी उसे गोली मार दी।

दो बदमाशों ने की लूटपाट

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। गोली कर्मचारी को पेट में लगी है। दरअसल, पेट्रोल पंप कर्मचारी सत्यम बाइक पर सवार होकर करीब डेढ़ लाख रुपए एक थैली में लेकर एसबीआई बैंक जा रहा था। वहीं जैसे ही वह गोसलपुर थाने के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक पर सवार होकर दो लड़के उसके पास आए और उसकी बाइक रोक लिया। सत्यम जब तक कुछ समझ पाता तब तक बाइक पर बैठे पीछे व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और सीधे सत्यम पर फायर कर दिया, जोकि गोली सत्यम के पेट पर लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार ने सत्यम के पास रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर कटनी की तरफ फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोसलपुर थाने के स्टाफ सहित एसडीओपी पारुल शर्मा मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews