16 जनवरी से लापता बच्ची की मिली लाश

16 जनवरी से लापता बच्ची की मिली लाश

जबलपुर।संदीप कुमार।

16 जनवरी को अपने घर से अचानक लापता हुई डेढ़ साल की बच्ची की घर के पीछे स्थित कुँए में लाश मिली है।बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर को पत्थर से बांध कर कुँए में फेंक दिया गया था। सूचना के बाद तिलवाराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।बच्ची के गायब होने के बाद क्राइम ब्रांच सहित तिलवाराघाट थाना पुलिस आसपास के इलाकों सहित दूसरे जिलो में भी तलाश कर रही थी।

एसपी अमित सिंह ने भी बच्ची के विषय मे सूचना देने पर 25 हजार रु ईमान भी घोषित किया था। एसपी शेवेश बधेल ने बताया कि बच्ची 3 जनवरी को जब अपने घर मे माता पिता के साथ सो रही थी तभी अज्ञात व्यक्ति उसे घर से उठा ले गए थे।पुलिस ने घटना के बाद से ही देविका को तलाश करने के लिए कई टीम बनाई।परिजनों से भी पूछताछ की पर सफलता नही मिली।बताया जा रहा है कि आज जब बच्चे कुँए के पास खेल रहे थे तभी उन्होंने देविका के शव को कुँए पर तैरता देखा जिसके बाद बच्चो के परिजनों ने तिलवाराघाट थाना पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल बच्ची का शव मिलने के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस की रडार में है परिवार के ही कुछ लोग तीन जनवरी को बच्ची के गायब होने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो जाँच के दौरान कई बार गुमराह भी किया गया। पुलिस ने देविका के गायब होने को लेकर जब आसपास पूछताछ की तो उन्हें ज्यादा सफलता नही मिली।जांच में ये भी सामने आया कि दशरथ बाल्मिक का पुराना क्राइम रिकॉर्ड है है जिसके कारण इलाके में लोग उससे डरते भी थे ।

बच्ची का शव कुँए में मिला है जो कि पत्थर से बंधा हुआ था।अभी शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साक्ष्य जुटाए जा रहे है

एस.के.बघेल, ASP

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews