अखंड रामायण पाठ के दौरान श्रीराम मंदिर में पहुंचा वानर, वीडियो हुआ जमकर वायरल

jabalpur news

Jabalpur News : रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला के विराजते ही पूरा देश राममय हो गया है। जबलपुर के दीक्षितपुरा राम मंदिर का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर राम पाठ के दौरान में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अखण्ड रामायण पाठ के दौरान एक वानर आ गया। इस वानर ने रामायण पाठ में बैठी महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि यहीं बैठकर प्रसाद में रखे फल खाने शुरु कर दिए। ये वानर काफी देर तक रामायण पाठ के दौरान यहीं बैठा रहा। रामायण का ये पाठ जबलपुर के दीक्षितपुरा इलाके में स्थित राममंदिर में करवाया जा रहा था।

चौबे परिवार द्वारा किए जा रहे इस रामायण पाठ में वानर के पहुंचने को चमत्कार माना जा रहा है और लोग रामकथा में पहुंचे वानर को हनुमानजी का रुप मान रहे हैं। करीब आधे घंटे तक वानर मंदिर में घूमता रहा और फिर वापस चला गया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”906052685″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews