सांसद ने किया बीजेपी की जीत का दावा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

सांसद ने किया बीजेपी की जीत का दावा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जबलपुर, संदीप कुमार। लोकसभा के मुख्य सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने मध्य प्रदेश में हुए उप चुनाव में भाजपा की भारी जीत का दावा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा दिलाते हुए ईवीएम को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर हैरानी जताई है।

सांसद राकेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम को लेकर उठाए गए सवालों पर कहा है कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को जब भी हार सामने नजर आती है तब वे ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं और अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं। लोकसभा के मुख्य सचेतक और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने सवाल किया है कि विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो पार्टी ने ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाए? हाल ही में बिहार विधानसभा में एनडीए गठबंधन के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर लौटे सांसद राकेश सिंह ने दावा किया है कि बिहार में तेजस्वी यादव का जादू नहीं चलने वाला, उन्होंने कहा है कि जनता नहीं चाहती कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज की वापसी हो। उन्होंने बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा है कि 5 साल पहले और आज के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है और लोगों को अब 22 घंटे बिजली मिल रही है।

वहीं रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को राकेश सिंह ने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया है। उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 50 साल कांग्रेस की सत्ता रही है और उन्होंने मीडिया की आवाज दबाने का ही काम किया है और उसी के पद चिन्हों पर अब कांग्रेस गठबंधन वाली शिवसेना चल रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews