जबलपुर पहुंचे जीतू पटवारी BJP पर भड़के, सीएम डॉ मोहन यादव से किये कई सवाल, सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

जीतू पटवारी ने कहा सौरभ शर्मा कहां है तीन बड़ी एजेंसियां से खोज रही हैं लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है इसके पीछे कौन है इसका पता चलना चाहिए।
Jitu Patwari Jabalpur

Jabalpur News : कांग्रेस के द्वारा 27 जनवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन किया जा रहा है इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जबलपुर पहुंचे, इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

जीतू पटवारी ने पिछोर विधानसभा के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के थानों में प्रतिनिधि नियुक्त करने पर कहा कि यह घटना कोई नई बात नहीं है,बल्कि यह बीजेपी के चरित्र को दर्शाता है,पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, उन्होंने कहा कि थानों में टीआई, कलेक्टर, एसडीएम, या एसडीओपी जैसे पद पैसे के लेन-देन के बिना नहीं मिलते और फिर उसके बदले जनता से वसूली कर लाल डायरी बनाई जाती है।

BJP पर गुमराह करने के आरोप 

जीतू पटवारी ने इसे संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए बीजेपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए, वहीं बीजेपी द्वारा लगाए गए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि एआई के माध्यम से झूठे फोटोशूट करवाकर उसे प्रचारित करना और फिर गांधी और अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर मीडिया को गुमराह करना बीजेपी का षड्यंत्र है।

सीएम मोहन यादव के बयानों को अपरिपक्व बताया

जीतू पटवारी ने इस मामले में सीएम मोहन यादव के बयानों को अपरिपक्व बताया,और कहा कि बीजेपी, आरएसएस, और मुख्यमंत्री बाबा साहब अंबेडकर को कितना सम्मान देते हैं, यह उनके कार्यों से स्पष्ट है। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का कर्तव्य है कि वह विपक्ष की भूमिका निभाकर सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार को जनता के सामने बेनकाब करने का काम मजबूती से करेगी।

सौरभ शर्मा कहां है?

पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर प्रदेश में भ्रष्टाचार का जाल बिछा दिया है, सौरभ शर्मा कहां है तीन बड़ी एजेंसियां से खोज रही हैं लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है इसके पीछे कौन है इसका पता चलना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”1049265139″]

जबलपुर संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews