जबलपुर पहुंचे एमपी डीजीपी विवेक जोहरी, पुलिस कर्मचारियों की सुनी समस्या

MP DGP Vivek johri in jabalpur

जबलपुर,संदीप कुमार। एमपी डीजीपी विवेक जोहरी आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उनका आईजी भगवत सिंह चौहान एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने स्वागत किया। डीजीपी विवेक चौधरी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया साथ ही जबलपुर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से जनसंवाद भी खुले मंच पर किया।

इस दौरान डीजीपी के सामने कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी अपनी समस्या भी बताई जिसको लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के सामने कोरोना काल में जिस तरह की समस्या आ रही है वह वाकई में एक चुनौतीपूर्ण है लिहाजा इसको लेकर मुख्यालय स्तर से भी प्रयास किए जा रहे हैं कि जिन भी पुलिसकर्मियों को कोरोना के चलते ड्यूटी करने में समस्या आ रही है उसका निदान किया जा रहा है।

इधर जबलपुर प्रवास के दौरान डीजीपी विवेक जौहरी ने उज्जैन में जहरीली शराब पीने से मृत हुए लोगों को लेकर कहा है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक विषय की ज्यादा जानकारी होने नहीं है पर जो लोग भी इसमें शामिल हैं उन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews