वोट देने वाले मतदाताओं को दवा दुकान, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स में मिलेगी छूट, जागरूकता के लिए नई पहल

MP Election 2023

MP Election 2023: आज मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बड़ी संख्या में लोगों में मतदान के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मतदाता को मतदान करने से पहले अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगवाना पड़ता है और अब यह निशान उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं जो मतदाता अमिट स्याही का निशान नहीं लगवाएंगे उन्हें मतदान नहीं करने दिया जाएगा। लोगों का वोट के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए जबलपुर में एक नई पहल की गई है।

मतदान करें और छूट पाएं

जनता का मतदान के प्रति रूझान बढ़ाने और वोट के प्रति उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जबलपुर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन ने एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जो मतदाता वोट डालकर दवा दुकानों पर दवाई खरीदने के लिए पहुंचेंगे उन्हें 16% की छूट का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में संगठन के सचिव डॉक्टर चंद्रेश जैन ने जानकारी दी है और बताया है कि 17 नवंबर को प्रत्येक दवा दुकान पर आने वाले पहले पांच मतदाताओं को यह छूट दी जाएगी।

जागरूकता के लिए पहल

विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके इसीलिए इस पहल को शुरू किया गया है। सिर्फ दवा दुकानों पर ही नहीं बल्कि शहर के होटल और रेस्टोरेंट में भी मतदाताओं को खाद्य सामग्री पर 10% की छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। इस छूट के लिए मतदाताओं को अपनी अंगुली पर लगा स्याही का निशान दिखाना होगा। नागरिकों और महिला मतदाताओं समेत दिव्यांग मतदाताओं को 15% छूट का लाभ मिलेगा। वोटिंग के बाद जो लोग अपना एंटरटेनमेंट करने के लिए मल्टीप्लेक्स या सिनेमाघर जा रहे हैं। उन्हें भी कुछ ना कुछ छूट दिए जाने की योजना तैयार की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews