MP हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव शेड्यूल जारी, 17 अगस्त को मतदान, 18 को होगी मतगणना

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए चार पर्यवेक्षक और 10 चुनाव अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है।
MP Student Union Election 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के बाद अब बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और पूरा शेड्यूल सामने आ गया है।

जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक नए पदाधिकारी को चुनने के लिए 17 अगस्त 2026 को बार के सभी सदस्य मतदान करेंगे। जिसकी मतगणना 18 अगस्त को शुरू होगी। चलिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

MP हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव शेड्यूल जारी

हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम में चुनाव समिति का लक्ष्य सारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष रखना है। इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ के मुताबिक पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी। इसके लिए 4 वरिष्ठ पर्यवेक्षक और 10 चुनाव अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है।

क्या है चुनाव की तारीखें

जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त को नामांकन पत्र का वितरण किया जाएगा। उम्मीदवार 3 और 4 अगस्त को अपना नामांकन जमा कर सकते हैं। 5 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 अगस्त का उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का मौका होगा और उसी दिन शाम को चुनाव मैदान में बचे हुए उम्मीदवारों के अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस चुनाव के लिए मतदान की तारीख 17 अगस्त रखी गई है। इस दिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 18 अगस्त से शुरू होगी, जिसके पूरे होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

MP High Court Bar Association election

ये अधिकारी किए गए नियुक्त

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने और सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रखने के लिए चार सीनियर एडवोकेट को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ,जेपी अग्रवाल, जेड एम शाह और अमृत कौर रूपराह शामिल हैं।

इनके अलावा 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है। इनमें आशीष श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, वंदना श्रोती, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, नितिन गुप्ता, ए टी फरीदी, सुशील अग्रवाल, मनीष जैन और राकेश तिवारी को शामिल किया गया है। शेड्यूल सामने आने के बाद आप सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

MP High Court Bar Association election

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews