MP News : वासा खाना देने पर नाराज पति ने कर दी पत्नी की हत्या

indore

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) जिले केआदिवासी बहुल इलाके कुंडम में पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी,घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है, इधर घटना के बाद से गाँव मे मातम पसरा हुआ है, आरोपी ने अपने भाई के मृत्यु हों जाने के बाद भाभी से शादी कर ली थी और उसके साथ रह रहा था।

यह भी पढ़े…खरगोन दंगों में घायल शिवम से CM ने की VIDEO CALL पर बात- बोले शिवराज मेरा भी हुआ था एक्सीडेंट

आए दिन दोनो का विवाद भी होता रहा,आज खाना बनाने को लेकर दोनो का फिर विवाद हुआ जिसके चलते अजय गोटियां ने लात घुसे मारकर हत्या कर दी,पुलिस के मुताबिक बघराजी चौकी निवासी मृतिका देवबती गोटिया के पति विभु गोटिया का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद देवबती का देवर अजय गोटिया ने उसे अपनी पत्नी बनाकर साथ मे लिया, विवाह के बाद से ही दोनों के बीच खाने बनाने तो कभी कुछ और बात को लेकर विवाद हुआ शुरू हो गया,आरोपी मजदूरी का काम करता है, देवबती गोटिया से रात का खाना देने के लिए विवाद हुआ और फिर उसने आवेश में आकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, स्टार्टअप पॉलिसी-महाकाल कॉरिडोर-नर्मदा नदी संरक्षण पर कई बड़े ऐलान

महिला के मुंह नाक एवं शरीर के अन्य अंगों में गम्भीर चोटे आने के कारण मौत हो गई, घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को लगी घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभ कार्यवाही के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है, मौके पर मिले तमाम सबूतों के आधार पर पुलिस ने अजय गोटिया पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए उसे अपनी कस्टडी में लेकर पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ करने में लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews