Hindi News

MP News : भू-माफिया के खिलाफ चला मामा का बुलडोजर, 14 करोड़ रु की शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से कराई मुक्त

Written by:Amit Sengar
Published:
MP News : भू-माफिया के खिलाफ चला मामा का बुलडोजर, 14 करोड़ रु की शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से कराई मुक्त

जबलपुर,संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (MP News) की संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) में एक बार फिर से मामा शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर चला है, इस मर्तबा बुलडोजर चला भू माफिया गोहलपुर निवासी मोहम्मद आसिफ और मनमोहन नगर निवासी राजेश खटीक पर जिन्होंने की एक बार नहीं बल्कि 3 मर्तबा शासकीय जमीन पर कब्जा किया, जिला प्रशासन ने भूमाफिया मोहम्मद आसिफ को नोटिस भी दिया पर जब उसने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो लिहाजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आज जबलपुर जिला प्रशासन ने मोहम्मद आसिफ से शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाया है।

यह भी पढ़े…MP News : मुरैना पुलिस के मौन अधिकारियों को खुली चुनौती देता वीडियो हुआ वायरल, हर्ष फायर में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

आपको बता दें कि अधारताल एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि यह कार्यवाही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर की गई है, उन्होंने कहा कि जबलपुर कलेक्टर के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन सहित नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम मनमोहन नगर गायत्री मंदिर के पास पहुंची जहां 14 करोड़ रु की शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया, एसडीएम ने बताया कि 10 हजार वर्गफीट जमीन पर भूमाफिया आसिफ ने बाउंड्री वॉल एवं सड़क निर्माण करवाया था जिसे भी कब्जे से मुक्त करवाया गया है।

यह भी पढ़े…MP News : रेपिस्ट दूल्हे की निकलनी थी बारात लेकिन अब वो खायेगा जेल की हवा !

जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होती थी,मामा शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर आज यहां भी नहीं रुका, मोहम्मद आसिफ के बाद शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर भू माफिया राजेश खटीक के पास पहुंचा जिसने की करीब 3000 वर्गफ़ीट शासकीय जमीन पर कब्जा किया हुआ था, राजेश खटीक ने उद्योग विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करते हुए गौशाला का निर्माण कर लिया था, एसडीएम ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर आज बड़ी कार्यवाही की है इसके अलावा पचौरी पेट्रोल पंप के संचालक को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर कर उद्योग विभाग कि भूमि जिसकी कीमत तकरीबन 6 करोड़ रु बताई जा रही है वह बेच दी थी आज उस जमीन को भी जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे से मुक्त करवाया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews