MP Nursing College Scam : जबलपुर पहुंची सीबीआई टीम, दस्तावेजों की जांच शुरू

MP Nursing College Scam : जबलपुर पहुंची सीबीआई टीम, दस्तावेजों की जांच शुरू

MP News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के निर्देश पर सीबीआई ने नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़े की जांच जबलपुर में भी अब शुरु कर दी है। सीबीआई की छह सदस्यी टीम ग्वालियर से आज शाम जबलपुर पहुंची जिसने यहां नर्सिंग कॉलेजों की जांच शुरु की है। जिनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी है।

यह है पूरा मामला

सीबीआई की टीम निजी नर्सिंग कॉलेजों के अलावा शासकीय रानी दुर्गावती नर्सिंग कॉलेज भी पहुंची जहां उसने मान्यता शर्तों के मुकाबले कॉलेज में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ की जांच की। सीबीआई को अपनी जांच रिपोर्ट आगामी 12 मई को हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच में पेश करनी है।

बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने सत्र 2020-21 में मान्यता पाने वाले नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंपी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews