
MP News : जबलपुर शहर के मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर लंबे समय से जहरीली शराब बिक रही है। जिसे लेकर कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई है, लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अब महिलाओं ने हाथों में लाठी लेकर अवैध शराब बिक्री को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
रिठौरी गांव का मामला
दरअसल, मामला पनागर विधानसभा के रिठौरी गांव की है, जहां कई सालों से धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। हालांकि, कभी-कभार शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई जरूर करती है, लेकिन शराब का बिकना बंद नहीं हुआ। बता दें कि बीते 2 साल के भीतर अवैध शराब ने 4 लोगों की जान ले ली। ऐसे में अब महिलाओं ने अवैध शराब को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। जिन्हें गांव की सरपंच सरोज रजक का समर्थन मिल रहा है। इस अभियान में बुजुर्ग और बच्चे भी साथ दे रहे हैं।
एएसपी ने कही ये बात
पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की जाती है। वहीं, शिकायत मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्र खमरिया थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं- सूर्यकांत शर्मा, एएसपी
[dgv_vimeo_video id=”914712305″]
सरपंच ने कही ये बात
अवैध शराब को लेकर महिलाएं गांव में घूम-घूमकर सभी लोगों को समझाइश दी है। निश्चित रूप से महिलाओं ने नशा मुक्ति को लेकर जो अभियान की शूरू किया है, इसे बहुत पहले हो जाना चाहिए था। इससे कम-से-कम जहरीली शराब पीने से मौत तो नहीं होती- सरोज रजक, सरपंच
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

