सांसद राकेश सिंह पहुंचे जिला अस्पताल, कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सांसद राकेश सिंह पहुंचे जिला अस्पताल, कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जबलपुर, संदीप कुमार। देश में कोरोना की वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद अब हर स्तर पर भाजपा इसे सरकार की उपलब्धि के तौर पर देख रही है। लोकसभा के मुख्य सचेतक और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा है कि कि हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है।

सांसद राकेश सिंह जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंचे थे और उन्होने यहां कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैक्सीन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर उन्होने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वैक्सीन नहीं लगती तो भी वो इसका विरोध करते। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद वैज्ञानिकों ने कम समय में कोरोना की वैक्सीन तैयार की है जो एक बड़ी उपलब्धि है। लोकसभा के मुख्य सचेतक और सांसद राकेश सिंह ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कि विपक्ष के पास न तो कोई काम है और न ही कोई मुद्दा है। यही वजह है कि विरोध के लिए विपक्ष विरोध करता जा रहा है। उन्होंने तंज कसने के अंदाज में कहा है कि जब वैक्सीन नहीं थी तब भी विपक्षी हल्ला मचा रहे थे और अब वैक्सीन आ गई और उसका टीकाकरण भी शुरू हो गया तो अब भी विपक्ष को इस पर तकलीफ हो रही है। जबलपुर पहुंचे लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कोरोना की वैक्सीन के आने पर वैज्ञानिकों की मेहनत की सराहना भी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews