जबलपुर में हेलमेट चेकिंग के विरोध में एमपी स्टूडेंट यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

jabalpur

Jabalpur News : प्रदेश में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जहां जबलपुर पुलिस के द्वारा भी लगातार पिछले कई दिनों से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर एमपी स्टूडेंट यूनियन का विरोध देखने को मिला है। एमपी स्टूडेंट यूनियन छात्र संगठन आज एसपी ऑफिस पहुंचे जहां एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर के नाम ज्ञापन छात्र संगठन के पदाधिकारी के द्वारा सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

बता दें कि एमपी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा आम नागरिकों समेत छात्र-छात्राओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जहां पुलिस के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जानी चाहिए पर चौक-चौराहों पर बेवजह आम नागरिकों को पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। वहीं पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिस पर अंकुश लगाना चाहिए जिसको लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम दिया गया है।

स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि अगर ट्रैफिक पुलिस की इस मनमानी पर लगाम नहीं लगाई गई तो मजबूर होकर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”893407955″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर में हेलमेट चेकिंग के विरोध में एमपी स्टूडेंट यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन - MP Breaking News