जीतू पटवारी के “कांग्रेस में गुटबाजी” वाले बयान को सांसद विवेक तन्खा ने किया ख़ारिज, बोले- ये उनकी राय

जीतू पटवारी द्वारा कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर दिए बयान पर सांसद तन्खा ने कहा कि यह जीतू पटवारी की व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा, “मैं मध्यप्रदेश में घूमता हूं, लेकिन मुझे गुटबाजी जैसी कोई समस्या नजर नहीं आती।
Vivek Tankha

Jabalpur News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कांग्रेस में गुटबाजी के बयान को ख़ारिज कर दिया है उन्होंने कहा ये उनकी निजी राय है, मैं तो प्रदेश में घूमता हूँ लेकिन मुझे कहीं गुटबाजी नहीं दिखाई देती, उन्होंने दिल्ली चुनाव को दिलचस्ब चुनाव बताया।

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए विवेक तन्खा ने कहा दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय चुनाव है और ये बेहद दिलचस्प भी होने वाला है। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने बहुमत से जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस और भाजपा को अपेक्षाकृत कम सीटें मिली थीं। इस बार चुनाव में जबरदस्त त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, ये जीतू पटवारी की निजी राय  

जीतू पटवारी द्वारा कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर दिए बयान पर सांसद तन्खा ने कहा कि यह जीतू पटवारी की व्यक्तिगत राय है। उन्होंने कहा, “मैं मध्यप्रदेश में घूमता हूं, लेकिन मुझे गुटबाजी जैसी कोई समस्या नजर नहीं आती। हर पार्टी में कुछ लोग असंतुष्ट हो सकते हैं, यह राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। राजनीति में लोग उम्मीदें लेकर आते हैं, लेकिन जब उनकी आकांक्षाएं पूरी नहीं होतीं, तो वे निराश हो जाते हैं। इसे मैं गलत नहीं मानता। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम ऐसी नेतृत्व क्षमता विकसित करें, जिससे लोगों की उम्मीदें पूरी हो सकें।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर दिया जवाब 

कांग्रेस सांसद ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणियों पर कहा, “कांग्रेस की बीमारियों पर चर्चा करने से पहले भाजपा को अपने घर की स्थिति सुधारनी चाहिए। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण भाजपा ने मध्य प्रदेश को चौपट कर दिया है। जनता सब देख रही है कि किस प्रकार सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा को दूसरों की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

एमपी में एयर कनेक्टिविटी बढ़ने पर बोले- ये विकास प्रक्रिया का हिस्सा

मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के मुद्दे पर विवेक तन्खा ने कहा कि यह विकास प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट बनना, सड़कों का विकास होना, यह देश की प्रगति की कहानी है, न कि किसी एक पार्टी का योगदान। भाजपा पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि बताती है, जबकि यह काम सभी पार्टियों और लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विकास का श्रेय किसी एक पार्टी को नहीं दिया जा सकता।

जबलपुर फ्लाई ओवर में गड़बड़ी की जाँच होनी चाहिए 

जबलपुर में फ्लाईओवर निर्माण में गड़बड़ी के सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण नहीं किया है, लेकिन अगर गुणवत्ता में खामी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर किसी ठेकेदार ने लापरवाही की है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए और नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए। यह प्रशासनिक जिम्मेदारी है, और निष्पक्षता से काम होना चाहिए।

देश की प्रगति सभी का सामूहिक प्रयास है

दिल्ली के चुनावी संघर्ष और राष्ट्रीय राजनीति पर विचार रखते हुए तन्खा ने कहा कि हर पार्टी को अपनी कमजोरियों और गलतियों को पहचानकर सुधार की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति सभी का सामूहिक प्रयास है, और इसे संकीर्ण राजनीतिक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1048544449″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews