नगर निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला, हमलावर चाकू मारकर फरार

In-the-51-days-two-attacks-on-the-EOW-constable-

जबलपुर,संदीप कुमार

जबलपुर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जैन पर बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए.। घायल अनिल कुमार जैन को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

अनिल कुमार जैन नगर निगम में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वे नगर निगम के सामने से गुजर रहे थे कि तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का प्रयास किया जिस वजह से उनके शरीर पर चाकू लगने की बजाय उनकी बाँह पर चाकू लगा जिस से खून बहने लगा, इसी बीच उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जमा हो गए जिस वजह से हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। हमलावर मुंह पर मास्क लगाए हुए थे और सिर पर कपड़ा बांधे हुए थे इस वजह से उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। घायल अनिल कुमार जैन को तुरंत जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। इधर सूचना मिलने पर ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होने घायल अनिल कुमार जैन से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews