Murder : कुल्हाड़ी से उतारा गया युवक को मौत के घाट, आपसी विवाद बताई जा रही वजह

nephew-murder-three-including-uncle-and-aunt

जबलपुर, संदीप कुमार। गौर सालीवाड़ क्षेत्र में उस वक्त सनसनी मच गयी जब वास्तुलैण्ड स्थित छत्तर सिंह के खेत में एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात खेत में पार्टी की जानकारी लगी थी, उसी के बाद कुछ युवकों में विवाद की सूचना प्राप्त हुई है। लोगों का यह भी कहना है कि आपसी विवाद के बाद युवक को मौत के घाट उतारा (Murder) गया है।

ये भी पढ़े- राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट : दिल्ली जा रही विदेशी महिला के बैग से मिला जिंदा कारतूस, गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से की गई हत्या

बताया जा रहा है कि युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान ली (Murder) गई है, मृतक के शरीर में कुल्हाड़ी से दनादन कई वार किये गए हैं और इसी वजह से उसकी मौत (Death) हुई है।

पहले पी शराब फिर कर दी हत्या

क्षेत्रीय लोगों की मानें तो मृतक और उसके साथियों ने पहले जमकर शराब पी, इसके बाद हल्की कहा-सुनी पर झूमा-झपटी हुई और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार (Murder) दिया गया।

ये भी पढ़े- BSF जवान के बेटे का अपहरण, अपहरणकर्ता ने मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने जाँच की शुरू

घटना के बाद गौर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुँचा और जांच शुरू कर दी है,बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है,पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड (Murder) का खुलासा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews