जबलपुर में हर छह वर्ष के अंतराल में होग नर्मदा गौ कुम्भ, मंत्री तरुण भनोट

जबलपुर में हर छह वर्ष के अंतराल में होग नर्मदा गौ कुम्भ, मंत्री तरुण भनोट

जबलपुर।संदीप कुमार।

संस्करधानी जबलपुर में माँ नर्मदा के ग्वारीघाट में हुए माँ नर्मदा गौ कुम्भ के सफल आयोजन पर आज मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोट ने सभी साधु संतों को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि नर्मदा गौ कुम्भ के इस सफल आयोजन के बाद अब सरकार ने इसे अपने बजट कलेण्डर में शामिल कर लिया है ऐसे में हर छह साल के अन्तराल पर अब नर्मदा गौ कुम्भ का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि धर्म सत्ता के आदेश पर राज्य सत्ता चल रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं संतो का आशीर्वाद लेकर ही सरकार चला रहे है।इधर भाजपा की नर्मदा यात्रा पर वित्त मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा हेलिकॉप्टर पर माँ नर्मदा के दर्शन करने वाले, नर्मदा किनारे वृक्षारोपण पर जनता के साढ़े सात सौ करोड़ रु खर्च करने वाले आज इतना साहस नही जुटा पा रहे है कि वो माँ नर्मदा के गौ कुम्भ में शामिल हो सके।

इधर सांसद राकेश सिंह के नर्मदा गौ कुम्भ में शामिल होने पर वित्त मंत्री तरुण भनोट ने चुटकी ली है।उन्होंने कहा कि देर से आये दुरुस्त आए उन्हें और पहले आ जाना था पर जो हुआ अच्छा हुआ मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वो आगे भी इसी रास्ते पर चलते रहेंगे।वही जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद की नर्मदा गौ कुम्भ को लेकर नाराजगी पर तरुण भनोट ने सफाई दी है।वित्त मंत्री की माने तो उनकी कही कोई नाराजगी नही है वो सिर्फ सरकार से यही चाह रहे है कि नर्मदा में अवैध खनन न हो जिस पर सरकार ने तैयारी भी कर ली है।शंकराचार्य हम सबके पूजनीय है और वो किसी से भी नाराज नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews