नर्मदा गौकुंभ: सालों से एक पैर पर खड़े है ये नागा बाबा

नर्मदा गौकुंभ: सालों से एक पैर पर खड़े है ये नागा बाबा

जबलपुर।संदीप कुमार।

जबलपुर में आयोजित हो रहे नर्मदा गौ कुंभ में आस्‍था के जनसैलाब के बीच बाबाओं की विविधता आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है,बाबाओं के अलग-अलग रूप यहां आने वाले लोगों को देखने मिल रहे है,आलम ये है कि अजब बाबाओं को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं,वही नर्मदा गौ कुंभ में इन के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उनके इर्द-गिर्द नजर आ रही है। नर्मदा गौ कुंभ मेले में खड़ेश्वरी बाबा काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इन बाबा की खास बात यह है कि यह बाबा सालों से अपने एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहे हैं… खड़ेश्वरी बाबा लगभग 8 साल से वह सिर्फ एक पैर पर इसी तरह खड़े हैं… वह खड़े होकर ही सोते हैं..और खाना भी इसी अवस्था में खाते हैं,और लोगो को आशीर्वाद भी इसी अवस्था मे देते है,खड़ेश्वरी बाबा की माने तो एक पैर पर खड़े होकर वह जगत के कल्याण के लिए तपस्या कर रहे है।नर्मदा गौ कुंभ मेले की दुनिया बाहर से जितनी विहंगम है,अन्दर से उतनी ही खूबसूरत,यही वजह है कि नर्मदा गौ कुंभ में साधु-सन्त जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है वही साधु सन्यासी भी लोगों को अध्यात्म का पाठ पढ़ाकर उनकी जिंदगी रोशन करने में लगे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews