
जबलपुर।सुनील विश्वकर्मा।
कमलनाथ सरकार के खिलाफ आज बीजेपी ने जबलपुर मे जोरदार प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।प्रदर्शन के लिए सिविक सेंटर में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता जुटे औऱ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों औऱ पूर्व मंत्री मिश्रा गिरफ्तारी दी।
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है।वही राजगढ़ तमाचा मामले हो रही बयानबाजी पर कहा बीजेपी ने बयानबाजी में कोई मर्यादा नहीं तोड़ी। यह क्रिया की प्रतिक्रिया है। तमाचा मारते का वीडियो सामने है।चोटी खींचते का कोई वीडियो नहीं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

