नए साल का जश्न पड़ा महंगा, नशे में धुत युवा बिजली खंबे से भिड़े

new-year-celebration-turn-into-accident

जबलपुर।  एक तरह आज जहां पूरा शहर नव वर्ष के आगाज का जश्न मना रहा था तो वही कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्हें नए वर्ष में रेसिंग का शौक लगा हुआ था। शहर के निजी कॉलेज में अध्ययनरत 2 युवती सहित तीन युवाओ ने नए साल के जश्न में पहले तो जमकर शराब पी और उसके बाद सड़क में रेसिंग लगाना शुरू कर दिया। घायल आदित्य शराब के नशे में धुत होकर अपने दोस्त वेदांत और दो युवतियों को कार में बैठकर  अपने एक अन्य दोस्त के साथ कार से रेसिंग लगा रहा था ।

गोरखपुर के पास जैसे ही कार पहुँची वैसे ही आदित्य के कार अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि जहाँ कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई तो वही कार में सवार आदित्य और वेदांत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है हालांकि घटना के बाद कार में सवार दोनो युवती तुरंत ही वहाँ से भाग खड़ी हुई। टक्कर के बाद टूटे हुए खम्बे से बिजली के तार बिखर गए।करंट फैलाने के डर से  बिजली की सप्लाई बंद करवाई साथ ही मार्ग को डायवर्ट भी किया गया।घटना में बिजली विभाग का जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कार सवार से वसूला जाएगा इसके अलावा गोरखपुर पुलिस ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का मामला भी दर्ज किया है।फिलहाल आदित्य और वेदांत का ईलाज निजी अस्पताल में जारी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews