नव निर्वाचित कांग्रेस पार्षद ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो वायरल

MP CONGRESS Gwalior News

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद का वीडियो वायरल (Congress councilor’s video goes viral) हो रहा है, वीडियो में वे पुलिस को धौंस देते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो में कांग्रेस पार्षद पुलिस से कहते सुनाई दे रहे हैं कि वीडियो बनाना हमें भी आता है, उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पुलिसकर्मियों को उसकी नौकरी खा लेने की धमकी (Congress councilor threatens police) देते सुनाई दे रहे हैं।

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र के कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद अनूप जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस द्वारा पार्षद का हाईवा पकड़ लिया जाता है उसे छुड़ाने वह जब मौके पर पहुँचते  हैं तो वहां पुलिस कर्मियों से उस वक्त उलझ जाते हैं जब पुलिस कर्मी घटना का वीडियो बनाने लगते हैं। नवनिर्वाचित पार्षद इससे नाराज होकर पुलिसकर्मियों को धौंस देने लगते हैं कि वह भी पुलिस वालों के पीछे मीडिया को लगा देंगे।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! पुरानी पेंशन बहाली पर आई नई अपडेट, जानें लाभ मिलेगा या नहीं?

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद वायरल वीडियो में खुलेआम पुलिस कर्मियों को धमकी दे रहे हैं कि जिस तरह से उसका वीडियो बनाया जा रहा है वह भी वीडियो बना सकता है। पूरे दिन मीडिया वालों को उनकी गाड़ियों को पीछा लगा देंगे। वीडियो में एक समर्थक यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि वह वीडियो बनाने लगे तो पुलिस कर्मियों की नौकरी खा लेंगे। जैसे निपटना हो निपट लो अब पार्षद से। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”733555496″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews